खालड़ा वाले बालाजी धाम में लगा वाटर कूलर, एसपी दीपक जेवरिया ने किया लोकार्पण
खालड़ा वाले बालाजी धाम में लगा वाटर कूलर, एसपी दीपक जेवरिया ने किया लोकार्पण
नारनौल : सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए गेटवेल हॉस्पिटल नारनौल के सौजन्य से शनिवार को खालड़ा वाले बालाजी धाम परिसर में श्रद्धालुओं के लिए वाटर कूलर स्थापित किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी सुरेश कुमार, डीएसपी भारत भूषण, ट्रैफिक एसएचओ कमल प्रकाश शर्मा, टीएसआई राजेश कुमार सहित पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं गेटवेल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. उमेश गुप्ता, ‘आइना ए शेखावटी’ समाचार पत्र के प्रधान संपादक डॉ. रामानंद शर्मा, नवीन गुप्ता, मनोज मित्तल, अनिल सैनी, राजेंद्र सिंह यादव, आचार्य अभिमन्यु पाराशर एवं यश शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसपी दीपक जेवरिया ने कहा कि “संसार में जलदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। हर व्यक्ति को प्यासे को पानी पिलाने का संकल्प लेना चाहिए।” उन्होंने गेटवेल हॉस्पिटल की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि बालाजी धाम में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को अब शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। एसपी दीपक जेवरिया ने धाम परिसर में अपने हाथों से आम का पौधा लगाकर लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2154729

