खेतड़ी के हनुमान गढ़ी मंदिर में चोरी:ताला तोड़कर नकदी चुराई, पुलिस जांच में जुटी
खेतड़ी के हनुमान गढ़ी मंदिर में चोरी:ताला तोड़कर नकदी चुराई, पुलिस जांच में जुटी
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के ऐतिहासिक हनुमान गढ़ी मंदिर में शुक्रवार को चोरी की वारदात हुई। चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर नकदी चुरा ली।
मंदिर के पुजारी सुनील शर्मा ने बताया कि वे दोपहर में खाना खाने के लिए मंदिर में ताला लगाकर घर गए थे। शाम को जब वे वापस लौटे तो उन्हें मंदिर के ताले टूटे हुए मिले। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचित किया और पुलिस को खबर दी।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मंदिर पहुंचने लगे और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। खेतड़ी थानाधिकारी मोहनलाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। थोड़ी देर बाद खेतड़ी डिप्टी जुल्फिकार अली भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
थानाधिकारी ने बताया – चोरी की सूचना पर घटनास्थल का मुआयना किया गया है। पुलिस संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। उन्होंने चोरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से प्रभावी गश्त करने और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2154385


