[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी से जनगणना 2027 के लिए प्रगणक रवाना:पहले चरण में मकान सूचीकरण और गणना का काम होगा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी से जनगणना 2027 के लिए प्रगणक रवाना:पहले चरण में मकान सूचीकरण और गणना का काम होगा

उदयपुरवाटी से जनगणना 2027 के लिए प्रगणक रवाना:पहले चरण में मकान सूचीकरण और गणना का काम होगा

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत के लिए शनिवार को तहसील कार्यालय से जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों को रवाना किया गया। यह दल मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य करेगा।

तहसील जनगणना अधिकारी झुंडा राम कुड़ी ने बताया कि प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकान गणना के लिए भेजा गया है। उन्होंने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को इस राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर फील्ड ट्रेनर सुभाष चंद सैनी, नरेंद्र कुमार, प्रकाश चंद सैनी, नगरपालिका उदयपुरवाटी के चार्ज अधिकारी की टीम से रामवतार सैनी, आकाश असवाल, पर्यवेक्षक कनखाराम मीणा, कैलाश चंद मीणा, रामस्वरूप सैनी, शारदा गिल, संतोष कुमारी, पूजा देवतवाल और सुमन कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles