[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत:मोबाइल फोन से हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत:मोबाइल फोन से हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी

झुंझुनूं में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत:मोबाइल फोन से हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी

झुंझुनूं : झुंझुनूं के न्यू हाउसिंग बोर्ड पुलिस लाइन फाटक के पास शनिवार सुबह एक 42 साल के व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8:43 बजे रेलवे ट्रैक के किलोमीटर नंबर 310/10 और 11 के बीच हुई, जहां सीकर से रेवाड़ी जा रही पैसेंजर ट्रेन के सामने अचानक व्यक्ति दौड़कर आ गया।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान मोबाइल फोन के जरिए विमल कुमार शर्मा निवासी रीको क्षेत्र, झुंझुनूं के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति

आरपीएफ हेड कांस्टेबल राजीव ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8:43 बजे सीकर से रेवाड़ी जा रही पैसेंजर ट्रेन न्यू हाउसिंग बोर्ड पुलिस लाइन फाटक के पास पहुंची थी। इसी दौरान एक व्यक्ति अचानक ट्रेन के आगे आ गया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा रेलवे ट्रैक के किलोमीटर नंबर 310/10 और 11 के बीच हुआ।
मौके पर पुलिस ने पहुंच कर आम लोगों की मदद से शव को ढका।
मौके पर पुलिस ने पहुंच कर आम लोगों की मदद से शव को ढका।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आम लोगों की मदद से शव को ढकवाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

मोबाइल फोन से हुई मृतक की पहचान

कोतवाली पुलिस के हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। फोन से सिम निकालकर संपर्क नंबरों और पते की जानकारी जुटाई गई। इसके आधार पर मृतक की पहचान विमल कुमार शर्मा (42) निवासी रीको क्षेत्र, झुंझुनूं के रूप में हुई।

परिजनों को दी गई सूचना

पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा था या फिर आत्महत्या का मामला।

Related Articles