[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 23 साल की युवती से रेप:काम के सिलसिले में लेकर आया युवक,अश्लील फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 23 साल की युवती से रेप:काम के सिलसिले में लेकर आया युवक,अश्लील फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल

सीकर में 23 साल की युवती से रेप:काम के सिलसिले में लेकर आया युवक,अश्लील फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल

सीकर : सीकर जिले में 23 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला पड़ोसी जिले की रहने वाली है। जिसे उसके गांव का ही रहने वाला युवक सीकर लेकर आया था। यहां उसके साथ रेप किया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह दूसरे जिले की रहने वाली है। उसकी अपने गांव के ही रहने वाले एक युवक से बातचीत होती थी। आरोपी ने किसी काम के सिलसिले में मिलने के बहाने अपने साथ सीकर चलने की बात कही। वह सीकर के एक कस्बे में लेकर गया और पीड़िता के साथ रेप किया।

महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। रेप करने के दौरान ही आरोपी युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वापस रेप किया।

डर के मारे पहले तो महिला ने यह बात किसी को भी नहीं बताई। लेकिन अब आरोपी पीड़िता को लगातार परेशान कर रहा है। वह महिला से पैसों की डिमांड भी करने लगा। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।

Related Articles