[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप:महिला ने नकदी, पिकअप हड़पने का भी आरोप लगाया, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप:महिला ने नकदी, पिकअप हड़पने का भी आरोप लगाया, मामला दर्ज

सादुलपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप:महिला ने नकदी, पिकअप हड़पने का भी आरोप लगाया, मामला दर्ज

सादुलपुर : सादुलपुर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय राजगढ़ के आदेश पर एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, धोखाधड़ी से नकदी, सोने की चेन और पिकअप हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

परिचित के चलते हुई थी पहचान

पुलिस के अनुसार, पंजाब की रहने वाली महिला ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर बताया कि एक परिचित के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी से हुई थी। परिवादिया का आरोप है कि वर्ष 2024 में आरोपी उसे अपने घर ले गया, जहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

शादी का झांसा देकर रेप के आरोप

महिला ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। परिवाद में यह भी कहा गया है कि आरोपी अपने साथी के साथ पंजाब आया था और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

नकदी, सोने की चेन और पिकअप लूट के आरोप

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने एक षड्यंत्र के तहत उससे 80 हजार रुपए नकद, एक सोने की चेन और उसके बेटे के नाम की पिकअप गाड़ी अपने कब्जे में ले ली।

जब महिला ने अपना सामान वापस मांगा, तो आरोपियों ने उसे धमकियां दीं और फोन उठाना बंद कर दिया। परिवादिया ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे झूठे चोरी के मामले में फंसाकर जेल भिजवा दिया गया।

महिला ने बताया कि उसने पहले भी राजगढ़ थाना और चूरू एसपी को डाक के जरिए शिकायत भेजी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश पर थाना राजगढ़ में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles