[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पेड़ से लटका मिला युवक का शव:जीणमाता-रैवासा रोड की घटना, पुलिस जांच में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पेड़ से लटका मिला युवक का शव:जीणमाता-रैवासा रोड की घटना, पुलिस जांच में जुटी

पेड़ से लटका मिला युवक का शव:जीणमाता-रैवासा रोड की घटना, पुलिस जांच में जुटी

सीकर : सीकर जिले के जीणमाता थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम युवक का शव पेड़ से लटका मिला। यह घटना जीणमाता-रैवासा रोड स्थित काला गोरा भैरूजी मंदिर के पास हुई। राहगीरों की सूचना पर जीणमाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को पेड़ से उतरवाकर पलसाना मोर्चरी में रखवाया।

थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान चूरू निवासी रतनलाल के रूप में हुई है। बता दे कि रतनलाल कोटड़ी क्षेत्र में मजदूरी करता था। वह दो दिन पहले अपने घर से निकला था और तब से वापस नहीं लौटा था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवक के घटनास्थल तक पहुंचने के कारणों की भी पड़ताल कर रही है।

पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मामले का पूरा खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Related Articles