भापर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में वाटर कूलर का उद्घाटन
ग्रामीणों ने भामाशाह केडिया का आभार जताया
सूरजगढ़ : क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भापर में विद्यार्थियों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से भामाशाह भगवती प्रसाद केडिया द्वारा भेंट किए गए वाटर कूलर का उद्घाटन ग्राम पंचायत काजड़ा की प्रशासक मंजू तंवर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना एवं विधि-विधान के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने फीता काटकर वाटर कूलर का उद्घाटन किया। विद्यालय परिवार की ओर से संस्था प्रभारी अनीता यादव ने प्रशासक मंजू तंवर को माला व साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर मिठाई वितरण भी किया गया, तथा विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से विद्यालयों में सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने भामाशाह श्री भगवती प्रसाद केडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुविधा के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर, आदर्श समाज समिति इंडिया के फाउंडर धर्मपाल गांधी, संस्था प्रभारी अनीता यादव, शिक्षाविद जगदीश प्रसाद सेन, समाजसेवी रोहतास बुडानिया, कैलाश नागवान, भगवती प्रसाद स्वामी, नाहर सिंह शेखावत, राय सिंह शेखावत, अशोक कुमावत, धीर सिंह कालीरावणा, रिंकू चौधरी, संतोष, ममता, सरस्वती, हवासिंह बुडानिया, मंगेज सैन, एसएमसी अध्यक्ष सन्त कुमार, ओमप्रकाश धींवा, महेश धींवा, हनुमान नायक, प्रहलाद नायक, दरिया सिंह डीके, प्रवीण गुरावडिया, मनोज मिस्त्री, गायक संजय सैन, उमेद सिंह बुडानिया, श्योनारायण कालीरावणा, चंद्रवीर बुडानिया, हजारीलाल कुमावत, सूबेदार ओमप्रकाश कुमावत, विष्णु नायक, कुलदीप, विजेंद्र मेहरड़ा, प्रेमशंकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रशासक मंजू तवर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2154304


