[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भोपालगढ़ गेट विवाद पर 59वें दिन भी जारी रहा धरना, ग्रामीणों ने प्रशासन को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भोपालगढ़ गेट विवाद पर 59वें दिन भी जारी रहा धरना, ग्रामीणों ने प्रशासन को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

खेतड़ी जन सेवा समिति बोली- “मुक्त आवागमन और ग्रामहित के लिए संघर्ष रहेगा जारी”

खेतड़ी : भोपालगढ़ ग्राम में लगाए गए गेट के विरोध में खेतड़ी जन सेवा समिति का धरना शुक्रवार को 59वें दिन भी लगातार जारी रहा। लंबे समय से चल रहे इस आंदोलन में ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों का समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता अरविंद सिंह निर्माण ने की, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और व्यापार मंडल से जुड़े प्रतिनिधि धरनास्थल पर मौजूद रहे।

धरने में महावीर प्रसाद तोगड़िया, सत्यवीर महरानियां, सुरेश शाह, नंदकिशोर गौड़, लाल सिंह इंदा, सीताराम कुमावत, गिरधारी लाल वर्मा, एडवोकेट अरुण पारीक, गजेंद्र पारीक, महेंद्र वाल्मीकि, विशेम्बर भार्गव, निकेश पारीक, बाबूलाल नायक, दीनदयाल नायक, गोकुलचंद सैनी तथा व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

धरने में शामिल प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि भोपालगढ़ ग्राम में लगाए गए गेट को तुरंत हटाया जाए तथा आमजन की आवाजाही में आ रही बाधाओं का स्थायी समाधान किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीणों के अधिकारों की अनदेखी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।

धरना स्थल पर संबोधित करते हुए आंदोलन के संयोजक गोकुलचंद सैनी ने कहा कि समिति पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन जारी रखे हुए है और जब तक ग्रामीणों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों के हितों की रक्षा और मुक्त आवागमन सुनिश्चित करना आंदोलन की प्राथमिकता है।

धरने के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। लगातार 59 दिनों से जारी इस धरने ने अब क्षेत्र में जनआंदोलन का रूप लेना शुरू कर दिया है।

Related Articles