देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
सीकर : स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-2026 के तहत नगर परिषद सीकर ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यकर बनाने की दिशा में एक और अभिनव कदम उठाया है। नगर परिषद द्वारा अब शहर के विभिन्न सार्वजनिक सुलभ शौचालयों की नियमित सफाई और धुलाई के लिए आधुनिक मॉड्यूलर प्रेशर पंप तकनीक का उपयोग शुरू किया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत सार्वजनिक शौचालयों की प्रतिदिन सुबह और शाम दो बार विशेष सफाई की जा रही है, जिससे आमजन को स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
नगर परिषद के सफाईकर्मी हाईप्रेशर मॉड्यूलर पंप की सहायता से शौचालयों की दीवारों, फर्श, सीटों और आसपास के क्षेत्रों की गहन धुलाई कर रहे हैं। इस तकनीक से न केवल गंदगी हट रही है बल्कि दुर्गंध पर भी प्रभावी नियंत्रण हो रहा है। लगातार सफाई से सार्वजनिक शौचालय पहले की तुलना में अधिक स्वच्छ और उपयोगी नजर आ रहे हैं।
नगर परिषद सीकर के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता सीधे तौर पर शहर की छवि और नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़ी होती है। इसलिए परिषद का प्रयास है कि प्रत्येक सार्वजनिक स्थल स्वच्छ, सुरक्षित और उपयोगी बना रहे।
उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। आमजन प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग बंद करें, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें तथा कचरा निर्धारित डस्टबिन या कचरा गाड़ी में ही डालें। साथ ही सार्वजनिक सुविधाओं का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग कर शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।
नगर परिषद द्वारा शहरभर में स्वच्छता जागरूकता अभियान भी लगातार चलाए जा रहे हैं, ताकि सीकर स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक हासिल कर सके और स्वच्छ शहरों की सूची में अपनी मजबूत पहचान बना सके।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us