बबाई बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव:प्रतीक्षालय, पेयजल और शौचालय पर ताला होने से यात्री परेशान
बबाई बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव:प्रतीक्षालय, पेयजल और शौचालय पर ताला होने से यात्री परेशान
बबाई : खेतड़ी उपखंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बबाई में बस स्टैंड पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है। रोजाना हजारों यात्रियों की आवाजाही के बावजूद, उन्हें प्रतीक्षालय, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
बबाई एक उपतहसील मुख्यालय है और इसकी वर्तमान आबादी लगभग 16 हजार है। यहां पुलिस थाना, सरस दूध डेयरी प्लांट, बिजली व पानी के ए.ई.एन. कार्यालय, राजकीय कन्या कॉलेज, राजकीय हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत विद्यालय, मदरसा, रिको औद्योगिक क्षेत्र, 400 केवी का बिजली पावर प्लांट, सामुदायिक चिकित्सालय और वन विभाग चौकी जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। हाल ही में यहां पंचायत समिति भी स्वीकृत हुई है।
इन व्यापक सुविधाओं के बावजूद बबाई बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की कमी गंभीर चिंता का विषय है। यात्रियों के लिए छोटा सा तिबारा ही प्रतीक्षा स्थल के रूप में है, जिसमें बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
महिला शौचालय पर अक्सर ताला लगा रहता है, जिससे महिला यात्रियों को शौच के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय पंचायत और प्रशासन का इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान न होने से आम जनता में गहरा रोष व्याप्त है।
इस संबंध में कमलेश कुमार, संजय, मनोहर, निहालसिंह, दिलीप कुमार, राकेश, कृष्ण, राजकुमार और चंद्रशेखर सहित कई स्थानीय निवासियों ने अपनी चिंता व्यक्त की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2153742


