डोटासरा बोले- बीजेपी-आरएसएस का एनजीओ बना एनटीए:केंद्र सरकार का तोता सीबीआई, नीट पेपरलीक की निष्पक्ष जांच नहीं करेगी, जेपीसी बनाएं
डोटासरा बोले- बीजेपी-आरएसएस का एनजीओ बना एनटीए:केंद्र सरकार का तोता सीबीआई, नीट पेपरलीक की निष्पक्ष जांच नहीं करेगी, जेपीसी बनाएं
जयपुर/सीकर : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- NTA में नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचारी भरे हैं। उन लोगों को शीर्ष पर बैठाया गया, जिनके रहते व्यापमं जैसे देश के सबसे शर्मनाक परीक्षा घोटाले हुए। नीट पेपरलीक मामले में बीजेपी और केंद्र सरकार पर डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए यह कहा।
डोटासरा ने कहा- सच ये है कि पेपर लीक केंद्र और भाजपा शासित व्यवस्थाओं में धंधा बन चुकी हैं। एनटीए जैसी संस्थाएं बीजेपी, आरएसएस की एनजीओ बन चुकी हैं।

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच
डोटासरा ने कहा- सीबीआई से निष्पक्ष जांच की उम्मीद करना मुश्किल है, देश की जनता में उसकी छवि भाजपा सरकार के तोते जैसी बन गई है। इस मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से होनी चाहिए या फिर सुप्रीम कोर्ट के किसी वर्तमान जज की निगरानी में जांच कराई जानी चाहिए। तभी दूध का दूध और पानी का पानी होगा, क्योंकि एनटीए पर अब कोई विश्वास नहीं बचा।
डोटासरा ने कहा- राजस्थान में भाजपा सरकार बजट में घोषणा करती है कि NTA की तर्ज पर RSTA बनाई जाएगी। सवाल ये कि है जब एनटीए ही भ्रष्टाचार और पेपर माफिया का प्रतीक बन चुकी है तो उसी मॉडल की नई एजेंसी बनाकर क्या युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा? या फिर राजस्थान में भी एक नया पेपर लीक तंत्र” खड़ा किया जा रहा है?
नीट पेपरलीक पर अब किरोड़ी चुप क्यों हैं?
डोटासरा ने कहा- इतने बड़े पेपर लीक के बाद भी मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा चुप हैं, वे अब क्यों चुप हैं? भाजपा कार्यकर्ता ने अपने पूरे परिवार को डॉक्टर बना दिया। इस मामले में सीबीआई के हत्थे चढ़े दिनेश मांगीलाल और विकास बिंवाल से पूछताछ में सामने आया कि साल 2025 में भी इन्होंने पेपर लीक के जरिए अपने परिवार के पांच बच्चों को साल 2025 में परीक्षा पास करवाकर सरकारी कॉलेजों में दाखिला करवाया। मतलब साल 2025 में भी नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ था।
कहा- राजस्थान में दो साल में पेपरलीक हुए, लेकिन सरकार ने दबाए
डोटासरा ने कहा- सीएम दावा करते हैं कि भाजपा राज में राजस्थान में किसी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ, लेकिन मैं आंकड़ों के साथ बता रहा हूं कि राजस्थान में पेपर लीक हुए हैं, जिन्हें राज्य सरकार ने दबाने का काम किया। एनटीए तो आरएसएस और भाजपा के लोगों का मिलाकर एक एनजीओ संगठन है। पेपर लीक बीजेपी सरकार और केंद्र सरकार का प्रमुख धंधा है। नीट पेपरलीक में सीबीआई ने जिस दिनेश बिंवाल को अरेस्ट किया वो भाजपा कार्यकर्ता है। अब बड़े नेता इससे अपना पिंड छुड़ा रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी पार्टी का दिनेश से कोई लेना-देना नही है। अब पेपर माफिया के घर और प्रॉपर्टी पर बुलडोजर क्यों नहीं चला रहे हैं?
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2153742


