पलसाना-खाटूश्यामजी रोड पर कार-कैंपर की भीषण टक्कर:तेज मोड़ पर हैंडब्रेक लगाने से हुआ हादसा, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
पलसाना-खाटूश्यामजी रोड पर कार-कैंपर की भीषण टक्कर:तेज मोड़ पर हैंडब्रेक लगाने से हुआ हादसा, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
रानौली : पलसाना-सावलपुरा रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक मारुति सिआज कार और कैंपर गाड़ी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह घटना सड़क पर बने एक तेज घुमाव के पास हुई, जिससे दोनों वाहन बेकाबू हो गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सिआज कार खाटूश्यामजी से पलसाना की ओर जा रही थी। तेज मोड़ पर चालक वाहन पर कंट्रोल नहीं रख सका। संतुलन बिगड़ने पर ड्राइवर ने अचानक हैंड ब्रेक लगा दिए, जिससे कार सड़क पर फिसलती हुई सामने से आ रही कैंपर गाड़ी से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि सिआज कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। कैंपर गाड़ी को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। हादसे के वक्त कैंपर में सवार लोग गणेशपुरा गांव की ओर जा रहे थे।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि दोनों वाहनों में सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलने पर रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर थाने पहुंचाया। इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2153420


