[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में फर्जी इकरारनामे से जमीन हड़पने का आरोप:पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में फर्जी इकरारनामे से जमीन हड़पने का आरोप:पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

सिंघाना में फर्जी इकरारनामे से जमीन हड़पने का आरोप:पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

सिंघाना : सिंघाना कस्बे में फर्जी इकरारनामे के जरिए जमीन हड़पने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 7, तिबोड़िया मोहल्ला निवासी सुभाषचंद ने खेतड़ी न्यायालय में परिवाद पेश कर यह आरोप लगाया है।

परिवादी ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लगभग 173 वर्ग गज भूमि का इकरारनामा बनाया और उसे बेचने का प्रयास किया।

सुभाषचंद के अनुसार उनका परिवार इस भूमि पर लंबे समय से काबिज है। उन्होंने आरोप लगाया कि 26 अप्रैल 2026 को आरोपी कुछ अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। इसी दौरान परिवादी को कथित फर्जी इकरारनामे की जानकारी मिली। थानाधिकारी ने पुष्टि की है कि पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles