[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांडवा क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर परेशानी का सबब:ईंयारा, पारेवड़ा, परावा, सारोठिया और गनोड़ा मार्ग से गुजर रहे; सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसांडवा

सांडवा क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर परेशानी का सबब:ईंयारा, पारेवड़ा, परावा, सारोठिया और गनोड़ा मार्ग से गुजर रहे; सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही

सांडवा क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर परेशानी का सबब:ईंयारा, पारेवड़ा, परावा, सारोठिया और गनोड़ा मार्ग से गुजर रहे; सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही

सांडवा : क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों की आवाजाही ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या और खतरे का कारण बन गई है। छापर, बीदासर और सांडवा थाना क्षेत्रों की कार्रवाई से बचने के लिए प्रतिदिन 100 से अधिक ओवरलोड वाहन स्टेट हाईवे-20 पर ईंयारा फांटा से होकर ईंयारा, पारेवड़ा, परावा, सारोठिया और गनोड़ा मार्ग से गुजर रहे हैं। इन वाहनों में बजरी, ग्रीट और कंक्रीट भरी होती है।

सड़क किनारों पर बड़े गड्ढे बन गए

ग्रामीणों के अनुसार, डंपर चालक कोलायत की तरफ से बजरी लाते हैं और लोडसर की तरफ से ग्रीट व कंक्रीट भरकर वापस निकलते हैं। इन भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से गांवों की सिंगल सड़कें टूटने लगी हैं और सड़क किनारों पर बड़े गड्ढे बन गए हैं। कई बार वाहनों से ग्रीट और कंक्रीट सड़क पर बिखर जाती है, जिससे बाइक सवारों और छोटे वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ जाता है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि खाली डंपर भी तेज गति से दौड़ते हैं, जिससे हादसों की आशंका और बढ़ जाती है। तेज रफ्तार के कारण आम वाहन चालक भय के माहौल में यात्रा करने को मजबूर हैं। गांवों में स्कूल सड़क किनारे स्थित होने के कारण स्कूली बच्चों, किसानों और राहगीरों को हर समय दुर्घटना का डर सताता रहता है।

सांडवा थाना प्रभारी चौथमल वर्मा ने इस संबंध में बताया कि अनावश्यक रूप से ग्रामीण रूटों से घनी आबादी के बीच से गुजर रहे हैं तो परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ लेकर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles