पहाडिला में आंधी से हाईवोल्टेज बिजली पोल गिरा:स्टेट हाईवे पर कार क्षतिग्रस्त, विभाग ने तुरंत आपूर्ति बंद की
पहाडिला में आंधी से हाईवोल्टेज बिजली पोल गिरा:स्टेट हाईवे पर कार क्षतिग्रस्त, विभाग ने तुरंत आपूर्ति बंद की
चिराना : चिराना के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पहाडिला में स्टेट हाईवे पर गुरुवार रात तेज आंधी के कारण 11KV हाईवोल्टेज बिजली के पोल सड़क पर गिर गए। इस घटना में कार पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई और उसके टायर फट गए। बिजली के पोल सड़क पर गिरने से स्टेट हाईवे पर दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग ने तुरंत आपूर्ति बंद कर दी गई।

सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने गिरे हुए बिजली के पोल और तारों को रास्ते से हटाया, जिसके बाद स्टेट हाईवे पर लगा जाम खुल सका। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह एक बड़ा हादसा था, लेकिन सौभाग्य से इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। बिजली विभाग ने जल्द ही क्षतिग्रस्त पोल को दुरुस्त कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2153420


