मुख्यमंत्री से मिलेगा नायक समाज का प्रतिनिधिमंडल, 3 सूत्रीय मांगों को लेकर उठेगी जोरदार आवाज
एसटी दर्जा, छात्रावास और कल्याण बोर्ड गठन की मांग को लेकर 7 सदस्यीय दल करेगा मुलाकात
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान नायक समाज संयुक्त समिति चूरू की ओर से समाज की ज्वलंत समस्याओं और संवैधानिक अधिकारों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जल्द मुलाकात की जाएगी। समिति के जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से औपचारिक स्वीकृति प्राप्त करने के लिए आवेदन किया गया है तथा जल्द ही 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जयपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री से भेंट करेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और संवैधानिक हितों से जुड़ी 3 प्रमुख मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष मजबूती से रखेगा। समाज का कहना है कि लंबे समय से विभिन्न मांगें लंबित हैं, जिनका समाधान अब आवश्यक हो गया है।
नायक समाज की प्रमुख मांगें
1. अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिले
समिति ने मांग की है कि नायक समाज को संविधान के अनुच्छेद 342 के तहत अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिलाने के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजे। साथ ही जन आधार और ई-मित्र पोर्टल पर बोलचाल की भाषा में दर्ज “नायका” शब्द को संशोधित कर “नायक” किया जाए तथा समाज के लोगों को एसटी प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
2. चूरू में नायक छात्रावास के लिए भूमि आवंटन
समाज ने मांग रखी है कि चूरू जिला मुख्यालय पर नायक समाज के छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क भूमि उपलब्ध करवाई जाए, ताकि छात्रावास निर्माण हो सके और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें।
3. नायक कल्याण बोर्ड का गठन
समिति ने कहा कि राज्य सरकार ने कई समाजों के विकास के लिए विभिन्न बोर्ड गठित किए हैं, लेकिन नायक समाज के लिए आज तक कोई कल्याण बोर्ड नहीं बनाया गया। समाज के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए “नायक कल्याण बोर्ड” का गठन कर बजट प्रावधान किया जाए।
जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक ने कहा कि समाज अब अपने अधिकारों और विकास को लेकर संगठित रूप से आवाज उठा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री समाज की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर नायक समाज को राहत प्रदान करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2153413


