[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेल भावना और जोश के साथ राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

खेल भावना और जोश के साथ राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ

खेल भावना और जोश के साथ राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

मुकुंदगढ़ : नई दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में 12वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ आध्यात्मिक संत डॉ. शैलेंद्र नाथ अघोरी बाबा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने देशभर से आए खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का संदेश दिया।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 2000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही स्टेडियम में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

कार्यक्रम में दिल्ली ओलंपिक संघ के सीईओ कुलदीप वत्स, दिल्ली ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव हर्ष प्रिया सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र तथा राजस्थान ओलंपिक संघ के सदस्य, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं कोच शुभाश योगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्देश्य ताइक्वांडो खेल को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच उपलब्ध कराना है।

Related Articles