झुंझुनूं पुलिस ने 10 मनचलों को दबोचा:सादा वर्दी में तैनात है महिला पुलिसकर्मी, आठ दिन तक चला अभियान
झुंझुनूं पुलिस ने 10 मनचलों को दबोचा:सादा वर्दी में तैनात है महिला पुलिसकर्मी, आठ दिन तक चला अभियान
झुंझुनूं : झुंझुनूं में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले 10 मनचलों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी संतरा (उपनिरीक्षक), प्रभारी कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और निर्भया स्क्वॉड को सौंपी गई थी। अभियान के दौरान कालिका पेट्रोलिंग और निर्भया स्क्वॉड की महिला कॉन्स्टेबलों को सादा वर्दी (सिविल ड्रेस) में तैनात किया गया।
महिला पुलिसकर्मियों ने शहर के उन संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी रखी, जहां अक्सर महिलाओं और छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें सरकारी अस्पताल, मॉल, बस स्टैंड, सिटी क्षेत्र, स्कूल, कोचिंग संस्थान, पार्क, पर्यटन स्थल और प्रमुख बाजार शामिल रहे।
8 दिन में पकड़े 10 मनचले
7 मई 2026 से 14 मई 2026 तक चले इस सघन डिकॉय ऑपरेशन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं और महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करने तथा उन्हें परेशान करने वाले 10 मनचलों को चिन्हित किया। इसके बाद सभी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
इन आरोपियों को पकड़ा
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया उनमें सलीम पुत्र अब्बास (43) निवासी वार्ड नंबर 22, गुढ़ा मोड़ झुंझुनूं, गौतम पुत्र महेश (28) निवासी मोरवा थाना पिलानी, दुष्यंत पुत्र करणसिंह (25) निवासी केहरपुरा थाना पिलानी, जयप्रकाश पुत्र रघुवीर सिंह (30) निवासी दड़िया का बास थाना सदर झुंझुनूं, साहिल पुत्र सुनिल कुमार (20) निवासी बिगोदना थाना पिलानी, सोहनलाल पुत्र बाबूलाल (20) निवासी डुलानियां थाना पिलानी, भवानी सिंह पुत्र रामसिंह (23) निवासी लिखवा थाना पिलानी, मोहम्मद जुनेद पुत्र मोहम्मद अली (19) निवासी स्काईलाइन अस्पताल के पास झुंझुनूं, मोहम्मद इंसाफ पुत्र मोहम्मद युसुफ (20) निवासी वार्ड नंबर 58 अंसारी कॉलोनी झुंझुनूं और अंकित पुत्र रामजीलाल (21) निवासी चुड़ेला थाना धनूरी शामिल हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2152367


