जनगणना 2027 को लेकर स्व-भवन गणना प्रशिक्षण आयोजित
जनगणना 2027 को लेकर स्व-भवन गणना प्रशिक्षण आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : पंचायत सभागार में बुधवार को जनगणना 2027 के अंतर्गत नवलगढ़ उपखंड क्षेत्र के समस्त विभागाध्यक्षों के लिए “स्व-भवन गणना” प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित सभी कार्मिकों द्वारा भवन स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की गई। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने अधीनस्थ कार्मिकों तथा आमजन को अधिक से अधिक स्व-गणना के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जनगणना के सांख्यिकीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी कुलदीप सिंह शेखावत, तहसीलदार सीताराम कुमावत, नायब तहसीलदार बजरंग लाल मीणा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कुलदीप पूनिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुकेश मील, उप प्राचार्य ने फील्ड ट्रेनर की भूमिका निभाते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2152275


