गुढ़ागौड़जी में तेज अंधड़ से बिजली के खंभे-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त:6 जगहों पर थ्री फेस ट्रांसफार्मर गिरने और तार टूटने से आपूर्ति बाधित
गुढ़ागौड़जी में तेज अंधड़ से बिजली के खंभे-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त:6 जगहों पर थ्री फेस ट्रांसफार्मर गिरने और तार टूटने से आपूर्ति बाधित
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में आए तेज अंधड़ और खराब मौसम के कारण बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। उपखंड कार्यालय क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। तेज हवाओं से बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अंधड़ के दौरान कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें टूट गईं। इसके अलावा, 6 स्थानों पर थ्री फेस ट्रांसफार्मर गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इससे क्षेत्र के अनेक गांवों में अंधेरा छा गया और पेयजल आपूर्ति सहित दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए।
बिजली विभाग के जेईएन अमित कुमार ने बताया कि तेज अंधड़ के कारण कई जगहों पर ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे टूटकर गिर गए हैं। उन्होंने बताया कि धमोरा गांव में एक, सिंगनोर गांव में तीन और गुढ़ा बावनी पंचायत क्षेत्र की ढाणियों में दो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई स्थानों पर बिजली के तार टूटने से भी आपूर्ति बाधित हुई है।
जेईएन अमित कुमार ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं। बिजली कर्मचारी टूटे खंभों को बदलने, तारों को जोड़ने और क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को ठीक करने का कार्य युद्धस्तर पर कर रहे हैं। विभाग का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था को बहाल कर लोगों को राहत पहुंचाई जाए।
भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली विभाग से जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2152231


