सिंघाना में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा:कस्बे में निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा
सिंघाना में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा:कस्बे में निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा
सिंघाना : सिंघाना कस्बे में पुलिस थाने के सामने नवनिर्मित शिव मंदिर में गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। मुख्य यजमान मुरलीधर गोयल की यजमानी में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ कर विधिवत रूप से प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की।
कस्बे में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कस्बे में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान शिव की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा भक्त शामिल हुए, जिससे पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया।

जगह-जगह फूलों की बारिश से किया स्वागत
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की पूजा अर्चना
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की। धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने हवन और आरती में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर निर्माण में कस्बेवासियों का विशेष सहयोग रहा।

भजन संध्या के साथ प्रसादी का आयोजन
इस अवसर पर भजन संध्या और प्रसादी का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बुहाना प्रधान हरिकृष्ण यादव, पालिका अध्यक्ष विजय कुमार पांडे, कैलाश पांडे, जगदीश प्रसाद, रामकुमार, वेदप्रकाश, अशोक कुमार, सुरेंद्र, सतीश कुमार, राकेश कुमार, सोनू गोयल, डूंगरसिंह, मनोज कुमार, कपिल कुमार, विजेश कुमार, अजय कुमार, संतोष सैनी और नरेश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2152231


