[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तारा पुनिया बनीं जयपुर, बीकानेर की प्रभारी:प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष को मिली नई जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

तारा पुनिया बनीं जयपुर, बीकानेर की प्रभारी:प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष को मिली नई जिम्मेदारी

तारा पुनिया बनीं जयपुर, बीकानेर की प्रभारी:प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष को मिली नई जिम्मेदारी

बाय : ग्राम बाय की सरपंच और प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष तारा पुनिया को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें ग्रामीण जयपुर पूर्व व पश्चिम के साथ-साथ बीकानेर शहर और बीकानेर ग्रामीण का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह की अनुशंसा पर की गई है। इस पदभार के साथ पार्टी ने उन पर अपना विश्वास जताया है।

तारा पुनिया को इससे पहले भी पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिकाएं दी गई हैं। पूर्व में उन्हें चूरू जिले का प्रभारी भी नियुक्त किया गया था, जहां उन्होंने सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। इस नई नियुक्ति पर विभिन्न नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तारा पुनिया को बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुनिया अपनी नई भूमिका में भी पार्टी को मजबूत करेंगी।

Related Articles