परिवहन विभाग कार्यालय में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे:24 से अधिक जगह पर लगाए, लोगों से भी की अपील
परिवहन विभाग कार्यालय में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे:24 से अधिक जगह पर लगाए, लोगों से भी की अपील
फतेहपुर : फतेहपुर क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच बीकानेर-जयपुर हाईवे स्थित परिवहन विभाग कार्यालय परिसर में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए। उप परिवहन कार्यालय के आरटीओ इंस्पेक्टर, अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने मिलकर यह पहल की।
कर्मचारियों ने बताया कि फतेहपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है इस स्थिति को देखते हुए कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक पानी के परिंडे स्थापित किए गए हैं।
इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना है। कार्यालय कर्मचारियों ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें, ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। इस दौरान शाहिद अली, प्रदीप कुमार, पंकज शर्मा और सरदार अली खान सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2152169
