बिजली गिरने से रेडियो स्टेशन के ट्रांसमीटर सहित कई उपकरण क्षतिग्रस्त
बिजली गिरने से रेडियो स्टेशन के ट्रांसमीटर सहित कई उपकरण क्षतिग्रस्त
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : मंगलवार देर शाम अचानक मौसम खराब होने से तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आईं। इस दौरान हाउसिंग बोर्ड स्थित 90.0 एफएम रेडियो स्टेशन भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। रेडियो डायरेक्टर राजन चौधरी ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से रेडियो स्टेशन के कई महत्वपूर्ण उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें यूपीएस, ट्रांसमीटर, कंसोल, केबल, कंप्यूटर सहित अन्य तकनीकी उपकरण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उपकरण जल जाने के कारण रेडियो स्टेशन का प्रसारण फिलहाल बंद हो गया है। तकनीकी टीम द्वारा उपकरणों की मरम्मत एवं रखरखाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2150985


