[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीडीईओ कार्यालय परिसर में सरस्वती प्रतिमा व सौंदर्य रूपक शीशे का भव्य अनावरण, शिक्षा जगत में उमड़ा उत्साह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीडीईओ कार्यालय परिसर में सरस्वती प्रतिमा व सौंदर्य रूपक शीशे का भव्य अनावरण, शिक्षा जगत में उमड़ा उत्साह

सीडीईओ कार्यालय परिसर में सरस्वती प्रतिमा व सौंदर्य रूपक शीशे का भव्य अनावरण, शिक्षा जगत में उमड़ा उत्साह

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सीडीईओ कार्यालय परिसर में बुधवार को आध्यात्मिकता और शिक्षा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब मां सरस्वती की प्रतिमा एवं सौंदर्य रूपक शीशे का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर श्रद्धा और उत्साह के माहौल से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदेव जानू ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सीडीईओ अशोक शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा के अनावरण को शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा, ज्ञान और प्रेरणा का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता महेश बसावतिया, शिवचरण पुरोहित, वशिष्ठ शर्मा, पवन देरवाला, प्रदीप अलसीसर, मुकेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मिल, राजबाला ढाका, अशोक कुल्हारी, दामोदर जांगिड़, अशोक जांगिड़, मनीष शर्मा एवं अनुपम शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मां सरस्वती ज्ञान, विवेक और शिक्षा की अधिष्ठात्री देवी हैं। कार्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित होने से यहां कार्यरत कर्मचारियों एवं आगंतुकों को सकारात्मक प्रेरणा मिलेगी। साथ ही सौंदर्य रूपक शीशे के अनावरण से परिसर की भव्यता और आकर्षण में भी वृद्धि हुई है।

कार्यक्रम में सीडीईओ कार्यालय झुंझुनूं का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में अतिथियों ने परिसर के सौंदर्यीकरण और शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना की सराहना करते हुए आयोजन को प्रेरणादायक बताया।

Related Articles