सीकर-खाटूश्यामजी : घर लौट रहे व्यापारी पर फायरिंग:14 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश, बाइक पर आए थे तीनों बदमाश
घर लौट रहे व्यापारी पर फायरिंग:14 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश, बाइक पर आए थे तीनों बदमाश
सीकर-खाटूश्यामजी : सीकर के खाटूश्यामजी इलाके में बीती रात लूट की एक बड़ी घटना सामने आई है। दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर 14 लाख रुपए लूट लिए। घटना में व्यापारी चोटिल हो गया। जिसका सीकर के एसके हॉस्पिटल में इलाज जारी है। वही पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक मंडा रोड स्थित मंडी से गुरुकृपा कंपनी का लोकेश अग्रवाल रात को करीब 9 बजे बाद अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था। इस दौरान उसके पास से एक बैग भी था। जिसमें 14 लाख रुपए थे। जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचा तो वहां तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए। जिन्होंने लोकेश पर तीन राउंड फायरिंग की। गोली लोकेश के पैर में लगी। इसके बाद बदमाश वहां से बैग छीन कर फरार हो गए। इसके बाद आसपास के लोग लोकेश को हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से उसे सीकर के लिए रेफर कर दिया गया। देर रात तक कई इलाकों में नाकाबंदी भी करवाई गई। लेकिन अब तक लुटेरों का नही चल पाया है।
दरअसल दुकान पर हमेशा लोकेश के पिता देवेंद्र बैठते हैं। गुरुवार को वह किसी काम से ही गए हुए थे। ऐसे में लोकेश ने दुकान संभाली थी। वहीं पुलिस को अंदेशा है कि लुटेरों ने घटना को अंजाम रैकी करके दिया है। आरोपियों को पता था कि लोकेश के पास लाखों रुपए हैं और आरोपियों ने जगह भी ऐसी ही चुनी जहां भीड़ कम हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040221


