[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में किसान महासभा का तहसील सम्मेलन, नई कार्यकारिणी का गठन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawati

चिड़ावा में किसान महासभा का तहसील सम्मेलन, नई कार्यकारिणी का गठन

चिड़ावा में किसान महासभा का तहसील सम्मेलन, नई कार्यकारिणी का गठन

चिड़ावा : अखिल भारतीय किसान महासभा की चिड़ावा तहसील कमेटी का सम्मेलन रविवार को नगरपालिका के सामने स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल महला ने की। बैठक में पिछली तहसील कमेटी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा किसान आंदोलनों को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए महासचिव मदन सिंह यादव ने किसान सभा की गतिविधियों और संघर्षों की जानकारी दी। किसानों ने सर्वसम्मति से नहर सत्याग्रह आंदोलन को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया। पार्टी जिला सचिव राजेश बिजारणियां ने किसान सभा को गांव-गांव तक पहुंचाने और प्रत्येक गांव में कमेटी गठित करने की आवश्यकता बताई।

पर्यवेक्षक संयुक्त सचिव हरी सिंह बुरड़क एवं प्रभारी देवकीनंदन बसेरा की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। नई तहसील कमेटी में दरिया सिंह धायल को अध्यक्ष, सुरेश महला को महासचिव तथा पालाराम झाझड़िया को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं नाहर सिंह भाम्बू, जगदीश प्रसाद भाम्बू, सिकंदर और मदनलाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

राजेंद्र सिंह गोदारा, कृष्ण कुमार कालिया, सुमेर सिंह ओला और हरी सिंह डांगी को संयुक्त सचिव बनाया गया। संरक्षक मंडल में नागरमल बुडानिया, सूबेदार अमीलाल थाकन और जवाहरलाल गुप्ता को शामिल किया गया। इसके अलावा महाल सिंह, अमरसिंह जखोड़ा, दुलीचंद नरहड़, संपत सैनी, महेश कुमार, अंकित कुमार, मनरूप सिंह, विनोद कुमार, रिछपाल भाम्बू और कर्मपाल भाम्बू को सदस्य बनाया गया।

सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल बराला, नहर सत्याग्रह आंदोलन के संयोजक रणधीर सिंह ओला, ताराचंद तानाण और प्रभु राम सैनी ने भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने नहर सत्याग्रह आंदोलन, 765 केवीए बिजली लाइन तथा स्मार्ट मीटर योजना जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हुए किसानों की एकजुटता पर बल दिया। यह भी तय किया गया कि प्रत्येक माह की 16 तारीख को चिड़ावा तहसील मुख्यालय पर सुबह 10 बजे धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान पिलानी क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर संघर्ष कर रहे हनुमान सिंह और अधिवक्ता नरेश कुमार ने भी अपने विचार रखे। सम्मेलन के अंत में जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल महला ने सभी उपस्थित किसानों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इधर, चिड़ावा-खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक पर यमुना जल समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 860वें दिन भी जारी रहा।

Related Articles