बीडीके हॉस्पिटल में लगी आग, 5 मिनट में पहुंची दमकल:दो लोग झुलसे, मॉकड्रिल में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारी
बीडीके हॉस्पिटल में लगी आग, 5 मिनट में पहुंची दमकल:दो लोग झुलसे, मॉकड्रिल में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारी
झुंझुनूं : भीषण गर्मी और हीटवेव के दौरान अस्पतालों में आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में फायर सेफ्टी मॉकड्रिल आयोजित की गई। शाम करीब 5 बजे अस्पताल की मॉर्च्युरी में आग लगने और दो लोगों के झुलसने की सूचना प्रसारित होते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। कुछ ही मिनटों में दमकल, एंबुलेंस, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
देखिए, मॉकड्रिल से जुड़ीं तस्वीरें…




5 मिनट में मौके पर पहुंचा राहत दल
सूचना मिलते ही सबसे पहले दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस सायरन बजाते हुए अस्पताल पहुंचीं। महज 5 मिनट के भीतर पुलिस प्रशासन, जिला विशेष शाखा, आरएसी टीम, तहसीलदार और चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग पर काबू पाया और धुएं व मलबे के बीच फंसे दो ‘घायलों’ को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया।
मॉकड्रिल में दिखा विभागों का तालमेल
मॉकड्रिल के दौरान प्रशासनिक और चिकित्सा विभाग की सक्रियता देखने को मिली। मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. छोटेलाल गुर्जर, तहसीलदार महेंद्र मूंड, कोतवाल श्रवण कुमार अपनी टीम के साथ और आरएसी के जवान मौजूद रहे। सभी विभागों ने समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्य को अंजाम दिया।
पूरे जिले में एक साथ हुई फायर सेफ्टी ड्रिल
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया – आज जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में एक साथ फायर सेफ्टी मॉकड्रिल आयोजित की गई। बीडीके अस्पताल में पीएमओ के नेतृत्व में यह अभ्यास सफलतापूर्वक कराया गया। जिले में 70 से अधिक निजी अस्पतालों के समूह में भी एक ही समय पर यह ड्रिल करवाई गई। उन्होंने कहा कि आगामी गर्मी और हीटवेव को देखते हुए ऐसी तैयारियां बेहद जरूरी हैं, ताकि उपकरणों की कार्यक्षमता और विभागीय सजगता बनी रहे।
स्टाफ को सिखाया- आपात स्थिति में कैसे करें बचाव
पीएमओ डॉ. जितेंद्र भाम्बू ने बताया – राज्य सरकार के निर्देशानुसार फायर रिस्पॉन्स सिस्टम को जांचने के लिए यह डेमो आयोजित किया गया। आग लगने की सूचना के तुरंत बाद सभी संबंधित विभागों को अलर्ट किया गया और उनके मौके पर पहुंचने का समय नोट किया गया। उन्होंने कहा कि दमकल, पुलिस और एंबुलेंस टीमों ने बेहतरीन तालमेल दिखाया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य उपकरणों की जांच करना और स्टाफ को यह प्रशिक्षण देना था कि भविष्य में ऐसी स्थिति बनने पर बिना घबराए जान-माल की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2142795


