खेतड़ी कालोटा ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता:फाइनल में काकरिया ने जीता 18 रन से मुकाबला, युवाओं से प्रेरणा लेने की अपील
खेतड़ी कालोटा ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता:फाइनल में काकरिया ने जीता 18 रन से मुकाबला, युवाओं से प्रेरणा लेने की अपील
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के कालोटा गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में कालोटा की टीम ने काकरिया को 18 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में करनी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्र फौजी मुख्य अतिथि रहे, जबकि सुशील घुमरिया और सुरेंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दशरथ सिंह ने की।
कालोटा टीम ने जीता मुकाबला
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कालोटा सरस्वती का बास और काकरिया की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कालोटा की टीम ने निर्धारित ओवरों में 82 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में काकरिया की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 रन से मैच हार गई, जिससे कालोटा की टीम विजेता बनी।
युवाओं से प्रेरणा लेने का आह्लान
मुख्य अतिथि सुरेंद्र फौजी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के लिए अनुशासन और भाईचारे का माध्यम होते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और वे खेलों के जरिए अपने करियर को बेहतर बना सकते हैं।
विजेता टीम को मिला 21 हजार रुपए का पुरस्कार
इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को 21 हजार रुपए नकद और एक ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर जगु, जगदीश, राहुल, पूर्व सरपंच हरिराम, राजेंद्र शेखावत, जसवंत निर्वाण, शीशराम चौधरी, महेंद्र राजपूत, सुमेर सिंह, दाताराम चौधरी, सुमेर चौधरी, बीजू चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2142774


