[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीणों ने खरी-खोटी सुनाई, जेईएन रोने लगीं,महिलाएं बोलीं- मैडम हम रोज रो रहे, गांव के पानी की सप्लाई नवलगढ़ शहर में देने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

ग्रामीणों ने खरी-खोटी सुनाई, जेईएन रोने लगीं,महिलाएं बोलीं- मैडम हम रोज रो रहे, गांव के पानी की सप्लाई नवलगढ़ शहर में देने का आरोप

ग्रामीणों ने खरी-खोटी सुनाई, जेईएन रोने लगीं,महिलाएं बोलीं- मैडम हम रोज रो रहे, गांव के पानी की सप्लाई नवलगढ़ शहर में देने का आरोप

नवलगढ़ : झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने महिला जेईएन को जमकर खरी-खोटी सुनाई। कार में बैठीं जेईएन अंतरा मीणा रोने लगीं। इस पर महिलाओं ने कहा कि हम रोज रो रहे हैं। जेईएन ने रोते हुए फोन पर अपने अधिकारियों को बताया।मामला नवलगढ़ थाना क्षेत्र की ढाणियां पंचायत का है। नवलगढ़ सिटी जेईएन अंतरा मीणा का कहना है कि ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के कर्मचारी की बाइक की चाबी छीन ली थी। मैं उसे वापस दिलाने और गांव वालों से समझाइश के लिए गईं थीं।

6 महीने से गांव में पेयजल संकट

ग्रामीणों ने बताया- पिछले दो महीने से हम हर जगह चक्कर लगा रहे हैं। आज गांव वालों ने परेशान होकर वॉल को घुमा दिया। महज दो घंटे बाद ही शाम 6 बजे विभाग के कर्मचारी इसे ठीक करने के लिए मौके पर आ गए। हमें पानी मिले या ना मिले इससे किसी को कोई मतलब नहीं है। इस दौरान जलदाय विभाग की जेईएन अंतरा मीणा मौके पर पहुंची।

जेईएन पर फूटा आक्रोश

नवलगढ़ सिटी जेईएन के मौके पर पहुंचते की लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। गांव की महिलाओं ने जेईएन को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इससे नाराज होकर जेईएन अपनी गाड़ी में बैठ गईं। गांव की महिलाओं ने गाड़ी को घेर लिया और जेईएन को खरी-खोटी सुनाने लगीं। इससे परेशान होकर जेईएन गाड़ी में बैठकर ही रोने लगीं।

आक्रोशित महिलाओं ने जेईएन की गाड़ी को घेर लिया।
आक्रोशित महिलाओं ने जेईएन की गाड़ी को घेर लिया।
जेईएन ने रोते हुए उच्च अधिकारियों को फोन पर मामले की जानकारी दी।
जेईएन ने रोते हुए उच्च अधिकारियों को फोन पर मामले की जानकारी दी।

जेईएन से महिलाएं बोलीं-आपको शर्म नहीं आती

मामले का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें जेईएन गाड़ी में बैठी हैं। गांव की महिलाएं उन्हें बोल रही हैं कि आपको शर्म नहीं आती है। इस पर जब जेईएन रोने लगीं तो महिलाओं ने कहा कि हम रोज इसी तरह रो रहे हैं। इस पर जेईएन ने कहा कि मैं आपकी जेईएन नहीं हूं।

500 परिवार हो रहे प्रभावित

रामनिवास सैनी ने आरोप लगाया कि सिटी जेईएन जानबूझकर परेशान कर रही हैं। ग्रामीणों ने गंदे पानी की सप्लाई का भी आरोप लगाया, जिससे लगभग 500 परिवार प्रभावित हो रहे हैं।

जेईएन बोलीं-बाइक की चाबी दिलाने गई थी

जेईएन अंतरा मीणा ने कहा- ग्रामीणों ने वॉल के पास विभाग के कर्मचारी की बाइक की चाबी छीन ली थी। इस पर एक्सईएन के आदेश पर कर्मचारियों की बाइक की चाबी दिलाने गई थी और महिलाओं ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया।

Related Articles