रींगस में बाल विवाह और साइबर क्राइम पर कार्यशाला:स्टूडेंट्स को किया जागरूक, बाल विवाह रोकथाम की शपथ ली
रींगस में बाल विवाह और साइबर क्राइम पर कार्यशाला:स्टूडेंट्स को किया जागरूक, बाल विवाह रोकथाम की शपथ ली
रींगस : रींगस के आभावास और तपीपल्या गांवों के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूलों में एक दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बाल विवाह, साइबर अपराध और घरेलू हिंसा निषेध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत कानूनी जानकारी दी गई।
साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए
प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा और प्रहलाद राय जाखड़ ने बताया-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिकार मित्र कमल कांत मिश्रा, रवि कुमार वर्मा और एडवोकेट नेमीचंद जाखड़ ने यह कार्यशाला आयोजित की। इसमें सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराधों और ठगी से बचने के लिए भी छात्रों और अभिभावकों को जागरूक किया गया।
बाल विवाह रोकथाम की शपथ ली
कार्यशाला के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाल विवाह रोकने की शपथ ली। इस पहल का उद्देश्य समाज में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और इन सामाजिक बुराइयों को खत्म करने में मदद करना था।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विद्यालय के सह-प्राचार्य शंकर लाल सैनी, मुकेश कुमार, भगवाना राम, सुनीता यादव, मक्खनलाल, सुरेंद्र कुमार, सोहन लाल, शंकर लाल, भंवर लाल, बाबूलाल, मंजू कुमारी, प्रेम कुमारी, शीला, सीता, सुनिता, सीताराम, रामनारायण, ताराचंद, मनोज कुमार, विष्णु, राहुल सिंगोदिया, महावीर देवन्दा, मंगलाराम, राकेश कुमार, अनिल देवन्दा, सुरेश धायल, सुखा राम और त्रिलोक सोनी सहित अनेक अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2142774


