पाटन पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक पकड़ा:देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश
पाटन पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक पकड़ा:देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश
पाटन : पाटन थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। यह कार्रवाई गुरुवार को की गई।
पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा
थानाधिकारी रमेश मीणा ने बताया-पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाटन बाईपास पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा है और उसके पास हथियार हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान शेरसिंह उर्फ शेरा पुत्र प्रेमसिंह गुर्जर, निवासी ढाणी भडाणा की हेमराजपुरा, थाना पाटन तलाशी के दौरान उसकी पेंट की जेब से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला।
आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया मामला
पुलिस ने आरोपी से हथियार के लाइसेंस के संबंध में पूछताछ की, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शेरसिंह उर्फ शेरा के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है और हथियार के स्रोत के बारे में जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2142773


