[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में एसडीएम के समर्थन में सौंपा ज्ञापन:बार एसोसिएशन के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग, कहा-अभी तक कोई सबूत नहीं दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में एसडीएम के समर्थन में सौंपा ज्ञापन:बार एसोसिएशन के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग, कहा-अभी तक कोई सबूत नहीं दिया

सरदारशहर में एसडीएम के समर्थन में सौंपा ज्ञापन:बार एसोसिएशन के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग, कहा-अभी तक कोई सबूत नहीं दिया

सरदारशहर : सरदारशहर में एसडीएम रीडर संदीप भोजक के खिलाफ बार एसोसिएशन द्वारा पिछले दो माह से किए जा रहे कार्य बहिष्कार और उन्हें हटाने की मांग के बीच अब एक नया पक्ष सामने आया है। इस पक्ष ने जिला कलेक्टर चूरू को ज्ञापन भेजकर संदीप भोजक पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ज्ञापन में बताया-कोई सबूत पेश नहीं किए

उपखंड अधिकारी सरदारशहर के माध्यम से भेजे गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि बार एसोसिएशन बिना किसी ठोस साक्ष्य या कारण के रीडर संदीप भोजक के खिलाफ लगातार ज्ञापन दे रहा है। ज्ञापन में लगाए गए आरोपों के समर्थन में अब तक कोई सबूत प्रस्तुत नहीं किया गया है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बार एसोसिएशन व्यक्तिगत द्वेष भावना से प्रेरित होकर कार्मिक पर दबाव बना रहा है, ताकि निजी हितों से जुड़े कार्य करवाए जा सकें। इससे संबंधित कार्मिक को मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी उल्लेख किया गया है कि बार एसोसिएशन द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर जांची जा सकती है।

निष्पक्ष जांच की मांग

जिला कलेक्टर से मांग की गई है कि रीडर संदीप भोजक के खिलाफ लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच करवाकर ही आगे की कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष निर्मल सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष भवानी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार, देवेन्द्र सिंह, विजेश, सुनील मीणा, अनिल, संदीप और तेजवीर सहित अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles