चूरू में निजी स्कूलों की मनमानी वसूली के खिलाफ ज्ञापन सौंपा
चूरू में निजी स्कूलों की मनमानी वसूली के खिलाफ ज्ञापन सौंपा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिले में निजी विद्यालयों द्वारा स्टेशनरी, किताबों एवं पाठ्य सामग्री के नाम पर अभिभावकों से की जा रही कथित मनमानी वसूली के विरोध में गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में ज्ञापन पीए को सौंपते हुए निजी विद्यालयों की जांच करवाने तथा अभिभावकों को राहत दिलाने की मांग की गई। यह ज्ञापन दिनेश भामासी के नेतृत्व में सौंपा गया।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई निजी विद्यालय अभिभावकों को निर्धारित दुकानों से ही किताबें और स्टेशनरी खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि स्टेशनरी और किताबों के नाम पर की जा रही मनमानी वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा दोषी विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

साथ ही अभिभावकों को अपनी सुविधा अनुसार बाजार से किताबें एवं स्टेशनरी खरीदने की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।
इस दौरान रुपेश भामासी, सोमदत्त शर्मा सेजूसर, राजूराम प्रजापत रायपुरिया, गौतम सैनी, अंकुश दुधवा, राजेंद्र रामपुरा, कपिल ढाका, राहुल भाम्बू, बाबूलाल खीचड़, संदीप फगेड़िया, हितेश पुनिया, विजेंद्र पुनिया, प्रमोद भाकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि “शिक्षा सेवा का माध्यम बने, व्यापार का नहीं।”
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142734


