[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वगणना जागरूकता हेतु जिलेभर में आयोजित हुई चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वगणना जागरूकता हेतु जिलेभर में आयोजित हुई चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं

स्वगणना जागरूकता हेतु जिलेभर में आयोजित हुई चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के मार्गदर्शन में जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना को बढ़ावा देने तथा आमजन में जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जिलेभर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार एवं गुरुवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

गुरुवार को राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू, सरस्वती महाविद्यालय नौरंगपुरा, राउमावि भीमसाना, राउमावि पहाड़सर, पीएमश्री शहीद हरिसिंह राउमावि हमीरवास सादुलपुर, सांवरमल सुशीला देवी राजकीय महाविद्यालय बीदासर, राजकीय बालिका महाविद्यालय तारानगर, शकुंतला देवी राजकीय महाविद्यालय तथा रेनेसेंस पीजी कॉलेज सिद्धमुख सहित जिले की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

छात्र-छात्राओं ने स्वगणना के महत्व, डिजिटल जनभागीदारी तथा सटीक जनगणना के संदेश को रचनात्मक अभिव्यक्ति के जरिए प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया और आकर्षक चित्रों एवं प्रेरक स्लोगनों के माध्यम से आमजन को स्वगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

Related Articles