निराधनूं आईटी केंद्र में एसडीएम ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
निराधनूं आईटी केंद्र में एसडीएम ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
निराधनूं : निराधनूं गांव के आईटी केंद्र में गुरुवार को एसडीएम सुमन देवी ने जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे, जिन्होंने भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण, पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य जनसमस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया।
एसडीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर फरियादियों को राहत भी प्रदान की गई।
जनसुनवाई के दौरान एसडीएम सुमन देवी ने एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 14 से 15 वर्ष 3 माह आयु वर्ग की बेटियों को समय पर एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं, ताकि उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है तथा लोगों को सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचना चाहिए।
इस दौरान प्रशासक जगदीश प्रसाद जोशी, पंचायत समिति विकास अधिकारी ममता चौधरी, सीबीईओ अलसीसर राजेन्द्र कुमार खीचड़, ब्लॉक आयुष चिकित्सालय के डॉ. रामसिंह महला, बीएसओ तेजाराम कटारिया, सूचना सहायक मुकेश कुमार, पीएचसी निराधनूं प्रभारी डॉ. रामस्वरूप मीणा, एएनएम यशोदा मीणा, बिसाऊ सहायक अभियंता अजीत पाल, पीएचडी कनिष्ठ अभियंता रश्मि बधेल, सहायक अभियंता मुकेश बाई, ग्राम विकास अधिकारी दीपिका मेव, एलडीसी गोविन्द कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2142703


