जन्मदिवस पर सेवा का संदेश, कैंसर पीड़ितों को मिली आर्थिक सहायता
जन्मदिवस पर सेवा का संदेश, कैंसर पीड़ितों को मिली आर्थिक सहायता
जयपुर : मानवाधिकार विकास संघ (HRDA) की ओर से बुधवार को रेनवाल में भव्य आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ममता आशिवाल ने की। सभा में जोबनेर, रेनवाल, चौमू और जयपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभा के दौरान HRDA के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश तंवर का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दीं तथा उपहार स्वरूप संघ में सैकड़ों नए पदाधिकारियों को शामिल किया गया।
इस अवसर पर तीन फरियादियों की समस्याएं भी सुनी गईं। इनमें कैंसर से पीड़ित दो व्यक्तियों को HRDA टीम द्वारा तत्काल 11-11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वहीं एक अन्य जरूरतमंद व्यक्ति को प्रतिमाह आर्थिक सहयोग देने का निर्णय लिया गया। समाजसेवी दामोदर प्रसाद ने भी एक जरूरतमंद को एक हजार रुपये मासिक सहायता देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में संगठन विस्तार को लेकर कई पदाधिकारियों की पदोन्नति भी की गई। जयपुर ग्रामीण टीम के कार्यों को देखते हुए जिला अध्यक्ष माया प्रजापत को प्रदेश संगठन मंत्री तथा तहसील अध्यक्ष सुनीता चौधरी को प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश सचिव संजय सैनी निराधनू, झुंझुनूं ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय टीम ने रेनवाल में संचालित सांयकाल पाठशाला का निरीक्षण भी किया तथा बच्चों को स्टेशनरी वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया।
इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. स्वाति मिश्रा, राष्ट्रीय सह प्रभारी हरीश शर्मा, प्रदेश महासचिव रमाकांत, जिला प्रभारी सुरेश जैन सहित कल्पना कुमावत, रेखा, संजू, ललिता और सुवा लाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142554


