कृषि सब्जी मंडी बनी कीचड़ का बाजार, खरीददारों और व्यापारियों को हो रही परेशानी
कृषि सब्जी मंडी बनी कीचड़ का बाजार, खरीददारों और व्यापारियों को हो रही परेशानी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित रतनगढ़ रोड पर कृषि उपज मंडी परिसर में संचालित सब्जी मंडी इन दिनों कीचड़ और जलभराव की समस्या से जूझ रही है। हालात ऐसे हैं कि सब्जी खरीदने आने वाले लोगों और व्यापारियों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।
सुबह के समय मंडी का नजारा सबसे अधिक परेशान करने वाला दिखाई देता है। मंडी के मुख्य द्वार पर पानी और कीचड़ जमा रहने से आवागमन बाधित हो रहा है। वहीं अंदर प्रवेश करने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम की स्थिति बनी रहती है।
स्थानीय लोगों और सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि मंडी के आसपास आवारा पशुओं का जमावड़ा भी बना रहता है, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। मंडी के सामने आदर्श विद्या मंदिर स्कूल स्थित होने के कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि मंडी में आने वाली गाड़ियों और व्यापारियों को कीचड़ के बीच से निकलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने मंडी प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जलनिकासी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि मंडी परिसर में आने वाले लोगों को राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि मंडी प्रशासन को समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142551


