कामड़ समाज के लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
कामड़ समाज के लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
झुंझुनूं : सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और समाज में आपसी वैमनस्यता फैलाने के खिलाफ कामड़ समाज के लोगों ने रामेश्वर दयाल निवासी मालसर के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं को ज्ञापन दिया। रामेश्वर दयाल पहले भी कामड़ समाज को जानबूझकर बदनाम करता आया है और अब सोशल मीडिया के माध्यम से कामड समाज के विरुद्ध तथ्य हीन और बदनाम करने की साजिश पूर्वक नियत से पोस्ट करके समाज की एकता और भाईचारे को तोड़ने का काम कर रहा है जिसमें बाबा रामदेवजी, गुसांईंजी महाराज के उपासकों में भारी रोष है। पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में कैलाश दास महाराज सारी, फतेह दास महाराज मोई सद्दा, बलवीर सिंह सुरजगढ, शक्ति सिंह मोई सद्दा, सुरेश मालसर, गजानन्द महाराज जीणी, नवीन मालुपुरा आदि समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142554


