अस्पताल रोड पर सड़क निर्माण रोकने व अतिक्रमण को लेकर टैक्सी चालकों में रोष
अस्पताल रोड पर सड़क निर्माण रोकने व अतिक्रमण को लेकर टैक्सी चालकों में रोष
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं : राजकीय चिकित्सालय रोड पर कुचीपला भैरूजी मंदिर के पास सीसी सड़क निर्माण कार्य रोकने और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए जाने को लेकर टैक्सी वाहन चालक यूनियन एवं स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। मामले को लेकर वाहन चालकों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है।
जानकारी के अनुसार हाल ही में राजकीय चिकित्सालय रोड पर सीसी सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने अपने घरों के सामने सरकारी भूमि पर कब्जा करने की नीयत से सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। इससे क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो रहा है और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या को लेकर टैक्सी यूनियन के सदस्य एवं अन्य नागरिक भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह से भी मिले और प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक मुकेश भाकर मंगलवार को राजकीय चिकित्सालय पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टैक्सी वाहन चालकों एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मुश्ताक खान कायमखानी सहित अन्य लोगों से चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली।
लोगों ने विधायक से अस्पताल रोड पर हुए अतिक्रमण हटाने तथा अधूरी छोड़ी गई सीसी सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
इसके बाद नगर पालिका अधिशासी अधिकारी हरेंद्र चौधरी बुधवार सुबह पालिका कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ पार्षद सुमित्रा आर्य, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मुश्ताक खान कायमखानी, मोहन सिंह एवं नगर पालिका जमादार महेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने तथा सड़क निर्माण में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
ईओ हरेंद्र चौधरी ने भरोसा दिलाया कि दो दिन के भीतर सीसी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करवाकर वाहन चालकों को राहत प्रदान की जाएगी। साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी।
टैक्सी यूनियन की ओर से इस संबंध में जिला कलेक्टर, विधायक एवं सांसद को भी ज्ञापन की प्रतियां भेजी गई हैं। वाहन चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जनहित याचिका दायर की जाएगी।
इस दौरान पार्षद सुमित्रा आर्य, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मुश्ताक खान कायमखानी, नगर पालिका जमादार महेंद्र कुमार, सोनू गुर्जर, मनोज सैनी, कवरीलाल, सलीम मोयल, इकबाल खां, भंवरलाल गुर्जर, लाला गुर्जर, त्रिलोकचंद सैनी, लियाकत खां, ताराचंद गुर्जर, नरेंद्र सिंह, विनोद सिंह सहित अनेक वाहन चालक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142550


