राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने सुनी जनसमस्याएं
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने सुनी जनसमस्याएं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित शहर ब्लॉक कांग्रेस एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने पेयजल संकट, बिजली कटौती सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है, जिसके चलते लोगों को महंगे दामों पर पानी के टैंकर खरीदने पड़ रहे हैं। वहीं लगातार बिजली कटौती से भी आमजन परेशान हैं। लोगों का कहना था कि कई बार जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।
जनसुनवाई के दौरान रफीक मंडेलिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमजन की समस्याओं के प्रति सजग रहना होगा और जनता की आवाज मजबूती से उठानी होगी। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रशासन और संबंधित अधिकारी समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं, तो जिले के कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि सरकार और प्रशासन को जनता की परेशानियों का एहसास हो सके।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाजत खान, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, धर्मेन्द्र बुडानिया, देहात कांग्रेस अध्यक्ष किशोर धांधू, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्वाण, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान, रमजान खान, युवा नेता हेमंत सिहाग, नारायण बालान, पूर्व अध्यक्ष अबरार खान, शिवकुमार शर्मा, विमल शर्मा, संजय भाटी, योगेश ढाका, शेर खान मलकान, ओमप्रकाश धांधू, मुश्ताक पीथीसर, चंदन मेघवाल, बंशीधर बुंटिया, शाहरुख खान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के बाद रफीक मंडेलिया ने करीब एक दर्जन गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं और अभाव-अभियोग भी सुने।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142542


