दहेज मुक्त शादी बनी समाज के लिए मिसाल बिना लेन-देन के सम्पन्न हुई सुधीर अंजू की शादी
दहेज मुक्त शादी बनी समाज के लिए मिसाल बिना लेन-देन के सम्पन्न हुई सुधीर अंजू की शादी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां
गुढ़ागौड़जी : तहसील के छऊ निवासी रोहिताश खरींटा के बेटे सुधीर का विवाह कैमरी की ढाणी तन खिरोड़ निवासी बलवीर धेतरवाल की बेटी अंजू के साथ 5 मई को सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न हुई। इस विवाह की सबसे खास बात यह रही कि लड़के पक्ष ने बिना किसी दहेज और लेन-देन के शादी कर समाज के सामने मिसाल पेश की। विवाह समारोह सादगीपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ जहां दोनों परिवारों ने आपसी सहमति और सामाजिक मूल्यों को प्राथमिकता देते हुए दहेज प्रथा से दूरी बनाई। शादी में मौजूद लोगों ने इस पहल की खुलकर सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कदम बताया। ग्रामीणों और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने कहा कि आज के समय में दहेज प्रथा लगातार बढ़ती जा रही है ऐसे में बिना दहेज के विवाह होना सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से भी ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेने की बात कही। समाज के लोगों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के विवाह सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142504

