हीरवाना में कीकरों के बीचों बीच गुजर रही 11 केवी लाइन हादसे को दे रही है न्योता
विद्युत निगम की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां
गुढ़ागौड़जी : क्षेत्र के हीरवाना गांव में जगमोहन शर्मा के खेत व नाडी जोहड़ी के पास चंवरा पणजी का बास सड़क पर जगह जगह 11 केवी लाइन के नीचे बड़ी कीकर खड़ी है। विद्युत लाइन इन कीकरों के बीचों बीच से गुजर रही है जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। इसी सड़क से श्री कृष्ण गौशाला की 500 गायें दिनभर विचरण करती है तथा स्कूली बच्चों और वाहनों का आवागमन रहता है। वहीं तिराहे से हीरवाना सड़क पर गुजर रही घरेलू एलटी लाइन भी इन कीकरो के मध्य से गुजर रही है। विद्युत निगम के अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी इन कीकरों को विद्युत लाइन से नहीं हटाया जा रहा है जो भारी लापरवाही है जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142504

