[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा में डीपी तार टूटा, ग्रामीणों ने खुद जोड़ा:एफआरटी टीम के इनकार पर ग्रामीणों ने 11 हजार वोल्ट का उठाया जोखिम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा में डीपी तार टूटा, ग्रामीणों ने खुद जोड़ा:एफआरटी टीम के इनकार पर ग्रामीणों ने 11 हजार वोल्ट का उठाया जोखिम

डाडा फतेहपुरा में डीपी तार टूटा, ग्रामीणों ने खुद जोड़ा:एफआरटी टीम के इनकार पर ग्रामीणों ने 11 हजार वोल्ट का उठाया जोखिम

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के ग्राम डाडा फतेहपुरा के वार्ड नंबर 04 में बुधवार शाम बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 4 के पास लगी बिजली डीपी का तार टूट जाने से पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एफआरटी टीम ने किया टालमटोल

बिजली गुल होते ही ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग की एफआरटी टीम को सूचना दी। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि टीम की ओर से जवाब मिला कि वे अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर जा चुके हैं और तार गुरुवार सुबह ही जोड़ा जाएगा। इस जवाब से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी फैल गई।

तेज गर्मी और रात के अंधेरे में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों ने समस्या की गंभीरता को समझा। विभाग से मदद न मिलने पर मोहल्ले के लोगों ने खुद ही जोखिम उठाने का फैसला किया।

ग्रामीणों ने 11 हजार वोल्टेज लाइन के खतरे के बावजूद आपसी सहयोग से डीपी का टूटा हुआ तार जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल की। यह कदम उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर उठाया।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान विक्रम बबेरवाल, पवन बबेरवाल, रणजीत बबेरवाल, राकेश कुमार, मोहन सिंह, वीरसिंह, सुनील कुमार, ललित कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से भविष्य में ऐसी लापरवाही न बरतने की मांग की है।

Related Articles