उदयपुरवाटी में बुजुर्ग की जेब से 33,500 रुपए चोरी:केले खरीदते समय 3 युवकों पर पैसे चुराने का आरोप, मामला दर्ज
उदयपुरवाटी में बुजुर्ग की जेब से 33,500 रुपए चोरी:केले खरीदते समय 3 युवकों पर पैसे चुराने का आरोप, मामला दर्ज
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में एक बुजुर्ग व्यक्ति से लूट का मामला सामने आया है। बुजुर्ग का आरोप है कि केले खरीदते समय तीन बदमाशों ने उनकी जेब से 33,500 रुपए निकाल लिए। बदमाश पैसे निकालते ही तुरंत मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार खंडेला के पास बुल्लूपुरा निवासी श्रवण मेघवाल किसी काम से भोजनगर जा रहे थे। उदयपुरवाटी के घूमचक्कर पर बस रुकने पर वे केले खरीदने के लिए नीचे उतरे। जैसे ही वे ठेले पर केले लेने लगे, तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। बुजुर्ग ने उन्हें धक्का न देने और ठीक से खड़े रहने को कहा, तो युवकों ने जवाब दिया कि उन्हें भी केले लेने हैं। इसके बाद वे बिना केले लिए ही वहां से चले गए।
केले खरीदने के बाद जब बुजुर्ग ने ठेले वाले को पैसे देने के लिए अपनी कमीज की जेब में हाथ डाला, तो उन्हें रुपए नहीं मिले। पीड़ित ने उदयपुरवाटी पुलिस थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उदयवाटी पुलिस थाना के एसएचओ रामपाल मीना ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी दिखवाई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142417


