[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांध्य चौपाल में प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने सुनीं जन समस्याएं, मौके पर समाधान के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सांध्य चौपाल में प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने सुनीं जन समस्याएं, मौके पर समाधान के निर्देश

सांध्य चौपाल में प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने सुनीं जन समस्याएं, मौके पर समाधान के निर्देश

झुंझुनूं : राज्य सरकार के ग्राम रथ अभियान के तहत बुधवार को मंडावा विधानसभा क्षेत्र की कायस्थपुरा ग्राम पंचायत में सांध्य चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री गहलोत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। ग्राम रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में इन जागरूकता रथों के जरिए 13 विभागों की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि यह अभियान सरकार के कार्यों को आमजन तक पहुंचाने और सुझाव लेने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। वहीं निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि प्रशासन गांव तक पहुंचकर राहत दे रहा है, जिससे लोगों में संतोष का माहौल है।

जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक एलईडी वाहन लगाया गया है, जो रोजाना 3 से 5 गांवों में योजनाओं की जानकारी दे रहा है। अब तक जिले की 216 ग्राम पंचायतों में 40 हजार से अधिक लोगों से संवाद किया जा चुका है।

लाभार्थियों को मिले योजनाओं के दस्तावेज

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, ट्राई साइकिल वितरण, पट्टा वितरण, बीमा क्लेम और अन्नप्राशन सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दस्तावेज वितरित किए गए। साथ ही ग्राम रथ के माध्यम से योजनाओं की वीडियो क्लिप दिखाई गई और स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।

भामाशाहों द्वारा निर्मित कक्षाओं का लोकार्पण

इससे पहले प्रभारी मंत्री गहलोत और विधायक भांबू ने जीवा वाली ढाणी और पकोड़ी की ढाणी में भामाशाहों द्वारा निर्मित कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में जिला परिषद सीईओ कैलाश यादव, एसडीएम कौशल्या बिश्नोई, उपनिदेशक डॉ. पवन पूनिया, डीपीआरओ हिमांशु सिंह, तहसीलदार महेंद्र मूंड सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles