[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर परिषद की अपील का असर: ईदगाह चौक क्षेत्र में नागरिकों ने स्वयं हटाए अतिक्रमण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नगर परिषद की अपील का असर: ईदगाह चौक क्षेत्र में नागरिकों ने स्वयं हटाए अतिक्रमण

नगर परिषद की अपील का असर: ईदगाह चौक क्षेत्र में नागरिकों ने स्वयं हटाए अतिक्रमण

सीकर : राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद सीकर द्वारा शहर में सड़क चौड़ीकरण अभियान लगातार जारी है। इस बीच ईदगाह चौक क्षेत्र में नागरिकों द्वारा स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की पहल सामने आई है, जो प्रशासन के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

ईदगाह चौक से फतेहपुर रोड तथा बुच्यानी से खटीकान प्याऊ तक सड़क की चौड़ाई जोनल प्लान के अनुसार सड़क के मध्य से 20 फीट (कुल 40 फीट) निर्धारित की गई है। लंबे समय से अतिक्रमण के कारण इस मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा था और आए दिन जाम की स्थिति बनती थी। साथ ही नाली निर्माण, विद्युत पोल स्थापना और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाएं भी बाधित हो रही थीं।

नगर परिषद द्वारा 17 दिसंबर 2025 को भवनों का चिन्हांकन कर नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद 27 जनवरी 2026 को वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित कर भवन मालिकों व व्यापारियों से चर्चा की गई थी। रमजान माह को देखते हुए एक माह का समय मांगा गया था, जिस पर सहमति बनी।

अब जिला प्रशासन की अपील का असर दिखने लगा है। ईदगाह चौक व मोचीवाड़ा क्षेत्र में कई मकान मालिकों और दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए हैं, जो अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक कदम है।

वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य शहर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और सुगम यातायात वाला बनाना है। उन्होंने सहयोग करने वाले नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए अन्य लोगों से भी स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर शहर के विकास में भागीदारी निभाने की अपील की। नगर परिषद द्वारा शहर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related Articles