[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवाचार और स्वरोजगार की ओर बढ़ते कदम: सीकर में स्टार्टअप जागरूकता कार्यशाला आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नवाचार और स्वरोजगार की ओर बढ़ते कदम: सीकर में स्टार्टअप जागरूकता कार्यशाला आयोजित

नवाचार और स्वरोजगार की ओर बढ़ते कदम: सीकर में स्टार्टअप जागरूकता कार्यशाला आयोजित

सीकर : राजकीय कला महाविद्यालय स्थित डिस्ट्रिक्ट इनक्यूबेशन सेंटर में बुधवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय स्टार्टअप जागरूकता एवं ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राजस्थान सरकार के iStart प्रोजेक्ट एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम से जोड़ना रहा।

कार्यशाला में टैगोर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, कटराथल के कक्षा 11वीं और 12वीं के 49 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चिमन लाल, शिक्षकगण तथा राजकीय कला महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. कुलदीप विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सूचना सहायक नरेश कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम पर नामांकन प्रक्रिया, iStart प्रोजेक्ट, स्टार्टअप पंजीकरण, सरकारी फंडिंग, इनक्यूबेशन सपोर्ट एवं मेंटरशिप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीकर जिले के अब तक 60 स्टार्टअप iStart राजस्थान पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं, जो जिले में बढ़ती उद्यमिता का संकेत है।

समन्वयक जयवीर सिंह शिल्ला ने विद्यार्थियों को एक सफल स्टार्टअप के लिए प्रभावी आइडिया विकसित करने के तरीके समझाते हुए आसपास की समस्याओं के तकनीकी समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य चिमन लाल ने विद्यार्थियों को इनक्यूबेशन सेंटर की सुविधाओं का अधिकतम उपयोग कर नवाचार के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। यह पहल युवाओं को नौकरी तलाशने वाले के बजाय नौकरी देने वाला बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles