[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के SK-हॉस्पिटल में तीन दिन से डॉक्टर्स धरने पर:OPD में इंटर्न व रेजिडेंट मरीजों को देख रहे; RGHS में फर्जीवाड़े का विरोध

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के SK-हॉस्पिटल में तीन दिन से डॉक्टर्स धरने पर:OPD में इंटर्न व रेजिडेंट मरीजों को देख रहे; RGHS में फर्जीवाड़े का विरोध

सीकर के SK-हॉस्पिटल में तीन दिन से डॉक्टर्स धरने पर:OPD में इंटर्न व रेजिडेंट मरीजों को देख रहे; RGHS में फर्जीवाड़े का विरोध

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर के SK हॉस्पिटल में डॉक्टर्स का विरोध-प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन जारी है। RGHS में फर्जीवाड़े को लेकर सीकर के 2 डॉक्टर्स को SOG के हिरासत में लेने के बाद से डॉक्टर्स विरोध जता रहे हैं। डॉक्टर्स ने लगातार दूसरे दिन धरना दिया और OPD में मरीज नहीं देखें। ऐसे में रेजिडेंट डॉक्टर्स और इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर्स ने मरीजों को देखा। धरने को प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन, ARISDA, RMCT, IMA और उपचार समेत कई डॉक्टर्स यूनियन ने समर्थन दिया है।

डॉक्टर के साथ हार्डकोर अपराधी जैसा सलूक करने का आरोप

धरने पर बैठीं डॉ. कविता चौधरी ने कहा कि डॉ. केके अग्रवाल जांच में सहयोग कर रहे थे, लेकिन उनको अपराधियों की तरह उठाया गया। जब कोरोना में सर्विस की बात आती है तो उनका सम्मान किया जाता है। जब उनके आत्मसम्मान पर बात आती है तो उनके साथ हार्डकोर अपराधियों जैसा सलूक किया जाता है। डॉ. केके अग्रवाल और लैब संचालक डॉ. बीएल चौधरी की रिहाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदेश स्तर पर आंदोलन की दी चेतावनी

डॉ.महेंद्र बुडानिया ने कहा कि सीकर के आंदोलन में अब पूरा जिला और राजस्थान के डॉक्टर्स शामिल होंगे। सरकारी योजनाओं की खामियों का हर्जाना डॉक्टर्स से वसूलना पूरी तरह गलत और असंवैधानिक है। दोनों डॉक्टर्स की रिहाई नहीं हुई तो पूरे राजस्थान के डॉक्टर्स कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और गवर्नमेंट एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।

रेजिडेंट और इंटर्न डॉक्टर दे रहे सेवा

सीकर SK हॉस्पिटल में रेजिडेंट डॉक्टर्स और इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर्स की मदद से सेवाएं दी जा रही हैं। हालांकि अन्य डॉक्टर भी OPD का बहिष्कार कर रहे हैं, मरीजों की परेशानियां देखते हुए ऑपरेशन और इंडोर सेवाएं सुचारू चल रही हैं। धरना दे रहे डॉक्टरों की मांग है कि जब तक दोनों डॉक्टर्स की रिहाई नहीं हो जाती अौर सरकार का प्रतिनिधिमंडल वार्ता नहीं करेगा तब तक धरना जारी रहेगा।

देखिए, हॉस्पिटल में मरीजों और धरने की PHOTOS

सीकर के SK जिला हॉस्पिटल में डॉक्टर्स का इंतजार करता बुजुर्ग मरीज।
सीकर के SK हॉस्पिटल में धरने‌ पर बैठे डॉक्टर्स।
सीकर के SK हॉस्पिटल में धरने‌ पर बैठे डॉक्टर्स।
SK हॉस्पिटल में डॉक्टर्स के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए इंटर्न और रेजीडेंट डॉक्टर्स OPD में मरीज देख रहे हैं।
SK हॉस्पिटल में डॉक्टर्स के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए इंटर्न और रेजीडेंट डॉक्टर्स OPD में मरीज देख रहे हैं।
इंटर्नशिप डॉक्टर और रेजीडेंट डॉक्टर जनरल पेशेंट्स को‌ परामर्श दे रहे हैं।
इंटर्नशिप डॉक्टर और रेजीडेंट डॉक्टर जनरल पेशेंट्स को‌ परामर्श दे रहे हैं।

Related Articles